BiblePics LogoBiblePics LogoBiblePics
  • पढ़ें
  • मिलें
  • चैट
  • देखें
  • खोजें
  • खरीदें
डाउनलोड करेंक्रोम में जोड़ें
Home
पढ़ें
मिलें
चैट
देखें
Prayer
BiblePics LogoBiblePics Logo

Experience the Bible through AI-generated art and conversations with biblical figures.

Explore

Read the BibleBiblical FiguresAI ChatAboutContact

Connect

hello@biblepics.co

footer.newsletter.title

footer.newsletter.description

© 2023 – 2026 BiblePics. All rights reserved.

Privacy PolicyImage License
  1. होम
  2. बाइबल की पुस्तकें
  3. यहोशुआ
  4. 12
यहोशुआ 12
यहोशुआ 12

यहोशुआ 12

जीते गए राजाओं की सूची

जोशुआ विभाग 12 का सारांश: जोशुआ ने उन राजाओं की सूची बनाई है जिन्होंने इस्राएलियों को हराया है।
1 यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात् अर्नोन घाटी से लेकर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था वे ये हैं;
2एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों की सीमा है, आधे गिलाद पर,
3और किन्नेरेत नामक ताल से लेकर बेत्यशीमोत से होकर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्षिण की ओर पिसगा की ढलान के नीचे-नीचे के देश पर प्रभुता रखता था।
4फिर बचे हुए रापाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अश्तारोत और एद्रेई में रहा करता था,
5और हेर्मोन पर्वत सल्का, और गशूरियों, और माकियों की सीमा तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था।
6इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इनको मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को दे दिया।
7 यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगाद से लेकर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों के गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं
8हित्ती, और एमोरी, और कनानी, और परिज्जी, और हिव्वी, और यबूसी, जो पहाड़ी देश में, और नीचे के देश में, और अराबा में, और ढालू देश में और जंगल में, और दक्षिणी देश में रहते थे।
9एक, यरीहो का राजा; एक, बेतेल के पास के आई का राजा;
10एक, यरूशलेम का राजा; एक, हेब्रोन का राजा;
11एक, यर्मूत का राजा; एक, लाकीश का राजा;
12एक, एग्लोन का राजा; एक, गेजेर का राजा;
13एक, दबीर का राजा; एक, गेदेर का राजा;
14एक, होर्मा का राजा; एक, अराद का राजा;
15एक, लिब्ना का राजा; एक, अदुल्लाम का राजा;
16एक, मक्केदा का राजा; एक, बेतेल का राजा;
17एक, तप्पूह का राजा; एक, हेपेर का राजा;
18एक, अपेक का राजा; एक, लश्शारोन का राजा;
19एक, मादोन का राजा; एक, हासोर का राजा;
20एक, शिम्रोन्मरोन का राजा; एक, अक्षाप का राजा;
21एक, तानाक का राजा; एक, मगिद्दो का राजा;
22एक, केदेश का राजा; एक, कर्मेल में योकनाम का राजा;
23एक, दोर नामक ऊँचे देश के दोर का राजा; एक, गिलगाल के गोयीम का राजा;
24और एक, तिर्सा का राजा; इस प्रकार सब राजा इकतीस हुए।
Divider

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अध्याय के बारे में सामान्य प्रश्न