दानिय्याल 6:20
“जब राजा मांद के निकट आया, तब शोकभरी वाणी से चिल्लाने लगा और दानिय्येल से कहा, “हे दानिय्येल, हे जीविते परमेश्वर के दास, क्या तेरा परमेश्वर जिसकी तू नित्य उपासना करता है, तुझे सिंहों से बचा सका है?””
संदर्भ: दानिय्याल 6
18तब राजा अपने महल में चला गया, और उस रात को बिना भोजन पड़ा रहा; और उसके पास सुख-विलास की कोई वस्तु नहीं पहुँचाई गई, और उसे नींद भी नहीं आई।
19भोर को पौ फटते ही राजा उठा, और सिंहों के मांद की ओर फुर्ती से चला गया।
20जब राजा मांद के निकट आया, तब शोकभरी वाणी से चिल्लाने लगा और दानिय्येल से कहा, “हे दानिय्येल, हे जीविते परमेश्वर के दास, क्या तेरा परमेश्वर जिसकी तू नित्य उपासना करता है, तुझे सिंहों से बचा सका है?”
21तब दानिय्येल ने राजा से कहा, “हे राजा, तू युग-युग जीवित रहे!
22मेरे परमेश्वर ने अपना दूत भेजकर सिंहों के मुँह को ऐसा बन्द कर रखा कि उन्होंने मेरी कुछ भी हानि नहीं की; इसका कारण यह है, कि मैं उसके सामने निर्दोष पाया गया; और हे राजा, तेरे सम्मुख भी मैंने कोई भूल नहीं की।”
दानिय्याल 6 के बारे में: डेनियल और शेरों का गड्ढा

डैनियल भगवान से प्रार्थना करने से इनकार करता है, यहाँ तक कि जब राजा डैरियस इसके खिलाफ आदेश जारी करते हैं। उसे शेरों के गढ़ में फेंक दिया जाता है, लेकिन भगवान उसे सुरक्षित रखते हैं और वह बचा है।
व्याख्या
Default commentary text