दानिय्याल 6:23
“तब राजा ने बहुत आनन्दित होकर, दानिय्येल को मांद में से निकालने की आज्ञा दी। अतः दानिय्येल मांद में से निकाला गया, और उस पर हानि का कोई चिन्ह न पाया गया, क्योंकि वह अपने परमेश्वर पर विश्वास रखता था।”
संदर्भ: दानिय्याल 6
21तब दानिय्येल ने राजा से कहा, “हे राजा, तू युग-युग जीवित रहे!
22मेरे परमेश्वर ने अपना दूत भेजकर सिंहों के मुँह को ऐसा बन्द कर रखा कि उन्होंने मेरी कुछ भी हानि नहीं की; इसका कारण यह है, कि मैं उसके सामने निर्दोष पाया गया; और हे राजा, तेरे सम्मुख भी मैंने कोई भूल नहीं की।”
23तब राजा ने बहुत आनन्दित होकर, दानिय्येल को मांद में से निकालने की आज्ञा दी। अतः दानिय्येल मांद में से निकाला गया, और उस पर हानि का कोई चिन्ह न पाया गया, क्योंकि वह अपने परमेश्वर पर विश्वास रखता था।
24तब राजा ने आज्ञा दी कि जिन पुरुषों ने दानिय्येल की चुगली की थी, वे अपने-अपने बाल-बच्चों और स्त्रियों समेत लाकर सिंहों के मांद में डाल दिए जाएँ; और वे मांद की पेंदी तक भी न पहुँचे कि सिंहों ने उन पर झपटकर सब हड्डियों समेत उनको चबा डाला।।
25तब दारा राजा ने सारी पृथ्वी के रहनेवाले देश-देश और जाति-जाति के सब लोगों, और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवालों के पास यह लिखा, “तुम्हारा बहुत कुशल हो!
दानिय्याल 6 के बारे में: डेनियल और शेरों का गड्ढा

डैनियल भगवान से प्रार्थना करने से इनकार करता है, यहाँ तक कि जब राजा डैरियस इसके खिलाफ आदेश जारी करते हैं। उसे शेरों के गढ़ में फेंक दिया जाता है, लेकिन भगवान उसे सुरक्षित रखते हैं और वह बचा है।
व्याख्या
Default commentary text