दानिय्याल 7:25

“और वह परमप्रधान के विरुद्ध बातें कहेगा, और परमप्रधान के पवित्र लोगों को पीस डालेगा, और समयों और व्यवस्था के बदल देने की आशा करेगा, वरन् साढ़े तीन काल तक वे सब उसके वश में कर दिए जाएँगे।”
— दानिय्याल 7:25 (Eliot Indian Bible)

इस पद को साझा करें

संदर्भ: दानिय्याल 7

23“उसने कहा, 'उस चौथे जन्तु का अर्थ, एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर होकर और सब राज्यों से भिन्न होगा, और सारी पृथ्वी को नाश करेगा, और दाँवकर चूर-चूर करेगा।

24और उन दस सींगों का अर्थ यह है, कि उस राज्य में से दस राजा उठेंगे, और उनके बाद उन पहलों से भिन्न एक और राजा उठेगा, जो तीन राजाओं को गिरा देगा।

25और वह परमप्रधान के विरुद्ध बातें कहेगा, और परमप्रधान के पवित्र लोगों को पीस डालेगा, और समयों और व्यवस्था के बदल देने की आशा करेगा, वरन् साढ़े तीन काल तक वे सब उसके वश में कर दिए जाएँगे।

26परन्तु, तब न्यायी बैठेंगे, और उसकी प्रभुता छीनकर मिटाई और नाश की जाएगी; यहाँ तक कि उसका अन्त ही हो जाएगा।

27तब राज्य और प्रभुता और धरती पर के राज्य की महिमा, परमप्रधान ही की प्रजा अर्थात् उसके पवित्र लोगों को दी जाएगी, उसका राज्य सदा का राज्य है, और सब प्रभुता करनेवाले उसके अधीन होंगे और उसकी आज्ञा मानेंगे।'

दानिय्याल 7 के बारे में: दानियेल की चार पशुओं की दृष्टि।

दानिय्याल 7: दानियेल की चार पशुओं की दृष्टि।

डैनियल के सातवें अध्याय में दानव चार प्राणियों की दृश्य होती है जो दुनिया के भविष्य के राज्यों को प्रतिनिधित्व करती हैं, और उसमें एक "मनुष्य का पुत्र" होता है जो भगवान के राज्य का प्रतिनिधित्व करता है।

व्याख्या

Default commentary text

दानिय्याल 7 में लोग