यहेजकेल 22:26

“उसके याजकों ने मेरी व्यवस्था का अर्थ खींच-खांचकर लगाया है, और मेरी पवित्र वस्तुओं को अपवित्र किया है; उन्होंने पवित्र-अपवित्र का कुछ भेद नहीं माना, और न औरों को शुद्ध-अशुद्ध का भेद सिखाया है, और वे मेरे विश्रामदिनों के विषय में निश्चिन्त रहते हैं, जिससे मैं उनके बीच अपवित्र ठहरता हूँ।”
— यहेजकेल 22:26 (Eliot Indian Bible)

इस पद को साझा करें

संदर्भ: यहेजकेल 22

24“हे मनुष्य के सन्तान, उस देश से कह, तू ऐसा देश है जो शुद्ध नहीं हुआ, और जलजलाहट के दिन में तुझ पर वर्षा नहीं हुई;

25तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने तुझमें राजद्रोह की गोष्ठी की, उन्होंने गरजनेवाले सिंह के समान अहेर पकड़ा और प्राणियों को खा डाला है; वे रखे हुए अनमोल धन को छीन लेते हैं, और तुझमें बहुत स्त्रियों को विधवा कर दिया है।

26उसके याजकों ने मेरी व्यवस्था का अर्थ खींच-खांचकर लगाया है, और मेरी पवित्र वस्तुओं को अपवित्र किया है; उन्होंने पवित्र-अपवित्र का कुछ भेद नहीं माना, और न औरों को शुद्ध-अशुद्ध का भेद सिखाया है, और वे मेरे विश्रामदिनों के विषय में निश्चिन्त रहते हैं, जिससे मैं उनके बीच अपवित्र ठहरता हूँ।

27उसके प्रधान भेड़ियों के समान अहेर पकड़ते, और अन्याय से लाभ उठाने के लिये हत्या करते हैं और प्राण घात करने को तत्पर रहते हैं।

28उसके भविष्यद्वक्ता उनके लिये कच्ची पुताई करते हैं, उनका दर्शन पाना मिथ्या है; यहोवा के बिना कुछ कहे भी वे यह कहकर झूठी भावी बताते हैं कि 'प्रभु यहोवा यह कहता है।'

यहेजकेल 22 के बारे में: पापी शहर और उसके परिणाम.

यहेजकेल 22: पापी शहर और उसके परिणाम.

इज़किएल 22 में यरूशलेम की पापी स्थिति और शहर पर परमेश्वर का न्याय का वर्णन किया गया है। इस अध्याय में अत्यधिक दुष्टता के विभिन्न रूपों का उल्लेख है, जैसे अत्याचार, प्रतिमा पूजा, और यौन अशुद्धता, और ऐसा समाज दिखाया गया है जो परमेश्वर से दूर हो गया है और दुष्टता की ओर मुड़ गया है। आखिरकार, यह अध्याय पाप की गंभीरता और पछतावा की महत्वता को जोरदार रूप से दिखाता है।

व्याख्या

Default commentary text

यहेजकेल 22 में लोग