यहेजकेल 25:13

“इस कारण परमेश्‍वर यहोवा यह कहता है, मैं एदोम के देश के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाकर उसमें से मनुष्य और पशु दोनों को मिटाऊँगा; और तेमान से लेकर ददान तक उसको उजाड़ कर दूँगा; और वे तलवार से मारे जाएँगे।”
— यहेजकेल 25:13 (Eliot Indian Bible)

इस पद को साझा करें

संदर्भ: यहेजकेल 25

11मैं मोआब को भी दण्ड दूँगा। और वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।

12“परमेश्‍वर यहोवा यह भी कहता है : एदोम ने जो यहूदा के घराने से पलटा लिया, और उनसे बदला लेकर बड़ा दोषी हो गया है,

13इस कारण परमेश्‍वर यहोवा यह कहता है, मैं एदोम के देश के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाकर उसमें से मनुष्य और पशु दोनों को मिटाऊँगा; और तेमान से लेकर ददान तक उसको उजाड़ कर दूँगा; और वे तलवार से मारे जाएँगे।

14मैं अपनी प्रजा इस्राएल के द्वारा एदोम से अपना बदला लूँगा; और वे उस देश में मेरे कोप और जलजलाहट के अनुसार काम करेंगे। तब वे मेरा पलटा लेना जान लेंगे, परमेश्‍वर यहोवा की यही वाणी है।

15“परमेश्‍वर यहोवा यह कहता है : क्योंकि पलिश्ती लोगों ने पलटा लिया, वरन् अपनी युग-युग की शत्रुता के कारण अपने मन के अभिमान से बदला लिया कि नाश करें,

यहेजकेल 25 के बारे में: पड़ोसी राष्ट्रों के ऊपर भविष्यवाणियाँ.

यहेजकेल 25: पड़ोसी राष्ट्रों के ऊपर भविष्यवाणियाँ.

Ezekiel ke 25ve adhyay mein, Bhagwan prakat hai aur prakat karne vaale Indriyon ke khilaaf bhavishyavani karti hain. Ammon, Moab, Edom, Philistia aur Tyre ki rashtron par nirnay aur dand aayega unka jo Bhagwan ke logon ke prati anusthiti aur unke Israel ke vinash par harsh manate hain.

व्याख्या

Default commentary text

यहेजकेल 25 में लोग