यहेजकेल 46:17
“परन्तु यदि वह अपने भाग में से अपने किसी कर्मचारी को कुछ दे, तो छुट्टी के वर्ष तक तो वह उसका बना रहे, परन्तु उसके बाद प्रधान को लौटा दिया जाए; और उसका निज भाग ही उसके पुत्रों को मिले।”
संदर्भ: यहेजकेल 46
15भेड़ का बच्चा, अन्नबलि और तेल, प्रति भोर को नित्य होमबलि करके चढ़ाया जाए।
16“परमेश्वर यहोवा यह कहता है : यदि प्रधान अपने किसी पुत्र को कुछ दे, तो वह उसका भाग होकर उसके पोतों को भी मिले; भाग के नियम के अनुसार वह उनका भी निज धन ठहरे।
17परन्तु यदि वह अपने भाग में से अपने किसी कर्मचारी को कुछ दे, तो छुट्टी के वर्ष तक तो वह उसका बना रहे, परन्तु उसके बाद प्रधान को लौटा दिया जाए; और उसका निज भाग ही उसके पुत्रों को मिले।
18प्रजा का ऐसा कोई भाग प्रधान न ले, जो अंधेर से उनकी निज भूमि से छीना हो; अपने पुत्रों को वह अपनी ही निज भूमि में से भाग दे; ऐसा न हो कि मेरी प्रजा के लोग अपनी-अपनी निज भूमि से तितर-बितर हो जाएँ।”
19फिर वह मुझे फाटक के एक ओर के द्वार से होकर याजकों की उत्तरमुखी पवित्र कोठरियों में ले गया; वहाँ पश्चिम ओर के कोने में एक स्थान था।
यहेजकेल 46 के बारे में: नए मंदिर में पूजा

इस सार का हिंदी अनुवाद: इज़कीएल को नई मंदिर की एक दृश्य प्राप्त हुई थी जो यरूशलेम में बनाई जाएगी, और अध्याय 46 में, वह वहाँ होने वाली पूजा के नियमों का वर्णन करते हैं। इस अध्याय में उस पवित्रता दरवाजे का विवरण है जिसके माध्यम से राजा विभिन्न समयों पर प्रवेश और निकास करेंगे और ईश्वर को प्रस्तुत किए जाने वाले अनुष्ठानों, विभिन्न दिनों पर प्रस्तुत किए जाने वाले भोग और राजा के अपने भोग के लिए एक विशेष क्षेत्र का प्रावधान।
व्याख्या
Default commentary text