मीका 5:3

“इस कारण वह उनको उस समय तक त्यागे रहेगा, जब तक जच्चा उत्‍पन्‍न न करे; तब इस्राएलियों के पास उसके बचे हुए भाई लौटकर उनसे मिल जाएँगे।”
— मीका 5:3 (Eliot Indian Bible)

इस पद को साझा करें

संदर्भ: मीका 5

1अब हे बहुत दलों के नगर, दल बाँध-बाँधकर इकट्ठी हो, क्योंकि उसने हम लोगों को घेर लिया है; वे इस्राएल के न्यायी के गाल पर सोंटा मारेंगे।

2हे बैतलहम एप्रात, यदि तू ऐसा छोटा है कि यहूदा के हजारों में गिना नहीं जाता, तो भी तुझ में से मेरे लिये एक पुरुष निकलेगा, जो इस्राएलियों में प्रभुता करनेवाला होगा; और उसका निकलना प्राचीनकाल से, वरन् अनादि काल से होता आया है।

3इस कारण वह उनको उस समय तक त्यागे रहेगा, जब तक जच्चा उत्‍पन्‍न न करे; तब इस्राएलियों के पास उसके बचे हुए भाई लौटकर उनसे मिल जाएँगे।

4और वह खड़ा होकर यहोवा की दी हुई शक्ति से, और अपने परमेश्‍वर यहोवा के नाम के प्रताप से, उनकी चरवाही करेगा। और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि अब वह पृथ्वी की छोर तक महान ठहरेगा।

5और वह शान्ति का मूल होगा, जब अश्शूरी हमारे देश पर चढ़ाई करें, और हमारे राजभवनों में पाँव रखें, तब हम उनके विरुद्ध सात चरवाहे वरन् आठ प्रधान मनुष्य खड़े करेंगे।

मीका 5 के बारे में: बेथलेहेम से शासक

मीका 5: बेथलेहेम से शासक

माइका भविष्यवाणी करते हैं कि एक शासक जो इस्राएल पर शासन करने के लिए छोटे गांव बेतलेहम से आएगा, जो यीशु के आने का संकेत है।

व्याख्या

Default commentary text

मीका 5 में लोग