यहेजकेल 16:44

““देख, सब कहावत कहनेवाले तेरे विषय यह कहावत कहेंगे, 'जैसी माँ वैसी पुत्री।'”
— यहेजकेल 16:44 (Eliot Indian Bible)

इस पद को साझा करें

संदर्भ: यहेजकेल 16

42जब मैं तुझ पर पूरी जलजलाहट प्रगट कर चुकूँगा, तब तुझ पर और न जलूँगा वरन् शान्त हो जाऊँगा, और फिर क्रोध न करूँगा।

43तूने जो अपने बचपन के दिन स्मरण नहीं रखे, वरन् इन सब बातों के द्वारा मुझे चिढ़ाया; इस कारण मैं तेरा चालचलन तेरे सिर पर डालूँगा और तू अपने सब पिछले घृणित कामों से और अधिक महापाप न करेगी, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।

44“देख, सब कहावत कहनेवाले तेरे विषय यह कहावत कहेंगे, 'जैसी माँ वैसी पुत्री।'

45तेरी माँ जो अपने पति और बच्चों से घृणा करती थी, तू भी ठीक उसकी पुत्री ठहरी; और तेरी बहनें जो अपने-अपने पति और बच्चों से घृणा करती थीं, तू भी ठीक उनकी बहन निकली। तेरी माता हित्तिन और पिता एमोरी था।

46तेरी बड़ी बहन शोमरोन है, जो अपनी पुत्रियों समेत तेरी बाईं ओर रहती है, और तेरी छोटी बहन, जो तेरी दाहिनी ओर रहती है वह पुत्रियों समेत सदोम है।

यहेजकेल 16 के बारे में: विश्वासघाती यरूशलेम

यहेजकेल 16: विश्वासघाती यरूशलेम

एजीकिएल 16 की सारांश: एजीकिएल 16 में, प्रभु भगवान नगर यरूशलम के इतिहास और उसकी स्थिर नास्तिकता के बारे में भविष्यवक्ता एजीकिएल से बात करते हैं। एक नवजात लड़की की उपमा का उपयोग करके जिसे एक प्रेम करने वाले पति ने बचाया और पोषित किया, भगवान याद करते हैं कि यरूशलम को उसने बचाया, पोषित किया और आशीर्वाद दिया लेकिन फिर भी वह भगवान की ओर मुड़ गया और अन्य देवताओं की पूजा की। अध्याय एक चेतावनी के साथ समाप्त होता है कि यरूशलम अपने पापों के लिए न्याय का सामना करेगा।

व्याख्या

Default commentary text

यहेजकेल 16 में लोग